Voice of News 24
11 Dec 2023 10;36Am
लखनऊ:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 11 और 12 दिसंबर को लखनऊ रहेंगी। वह डिवाइन हार्ट फाउंडेशन की स्थापना समारोह में शामिल होंगी। सोमवार को विशेष विमान से वह शाम 4.50 मिनट पर लखनऊ आ जाएंगी।उनका वीआइपी हैंगर में स्वागत किया जाएगा। यहां से सीधे वह डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के कार्यक्रम स्थल जाएंगी। वह शाम 5.25 से सात बजे तक डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के समारोह में रहेंगी। इसके बाद वह राजभवन जाएंगी, यहां रात्रि विश्राम करेंगी।

12 दिसंबर को सुबह 10.20 बजे राजभवन से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचेगी। यहां ट्रिपल आइटी के दीक्षा समारोह में 11 बजकर 40 मिनट तक रहेंगी। राष्ट्रपति के आगमन पर हो रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंडलायुक्त डा. रोशन जैकब ने रविवार को शहीद पथ, एयरपोर्ट व आइजीपी कार्यक्रम स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाएं पूरा करने के लिए कहा। एलडीए, नगर निगम व पीडब्ल्यूडी द्वारा किये जा रहे साज-सज्जा कार्यों की सराहना की।


















