IND W vs ENG W:आखिरी टी20 मैच जीतकर भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया, इंग्लैंड ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया

Voice Of News 24

11 Dec 2023 09:26AM

भारतीय महिला टीम ने सीरीज के तीसरे टी20 मैच में इंग्लैंड को 5 विकेट से हराया . रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सीरीज के इस आखिरी टी20 मुकाबले में इंग्लैंड टीम ने 126 रन बनाए जिसके बाद भारत ने 6 गेंद बाकी रहते 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया. हालांकि हीदर नाइट की कप्तानी वाली इंग्लैंड टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया.

इंग्लैंड की कैप्टन हीदर नाइट ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन भारतीय बॉलर्स ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. इंग्लैंड महिला टीम 20 ओवर में 126 रन बना सकी. वो तो कप्तान नाइट ने 52 रनों की पारी खेल टीम के लिए सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया, लेकिन भारतीय टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीता


भारतीय टीम ने आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए भी अपने 5 विकेट गंवा दिए. ओपनर स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 48 रन जोड़े. उन्होंने 48 गेंदों की अपनी पारी में 5 चौके और 2 छक्केक जड़े. स्मृति ने जेमिमा रोड्रिग्ज (29) के साथ दूसरे विकेट के लिए 57 रन की पार्टनरशिप की. मंधाना पारी के 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हुईं, जब उन्हें सोफी एक्लेस्टोन (48) ने डंकली के हाथों कैच कराया. इसके बाद 19वें ओवर में ऋचा घोष (2) को एक्लेस्टोन ने बोल्ड कर दिया, जिससे टीम पर दबाव बढ़ गया. इसी ओवर की 5वीं गेंद पर अमनजोत (4 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से नाबाद 10 रन) ने चौका लगाकर स्कोर बराबर किया और फिर अगली बॉल पर सिंगल से जीत दर्ज की. इंग्लैंड की एक्लेस्टोन और फ्रेया केंप ने 2-2 विकेट लिए.
भारतीय महिला टीम को सीरीज के शुरुआती दोनों टी20 में मिली हार हालांकि हीदर नाइट की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.