भारतीय टीम ने रचा इतिहास ,चौथे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराया. सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त

Voice Of News 24 

01 Dec 2023 23:46

भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को रायपुर में खेले गए चौथे टी20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 20 रनों से हराया. इसी के साथ मेजबानों ने 5 मैचों की इस सीरीज पर भी कब्जा जमा लिया. धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का कप्तानी डेब्यू भी सीरीज जीत के साथ हुआ. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 174 रन बनाए जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट पर 154 रन ही बनाने दिए.

इससे पहले न्योता पाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा है. भारतीय ओपनरों यशस्वी जायसवाल (37) और ऋतुराज गायकवाड़ ने थोड़ा मुश्किल दिख रही पिच पर आतिशी शुरुआत करते हुए 6 ओवरों में ही 50 रन जोड़े डाले, लेकिन जायसवाल आउट हुए, तो एकदम से ही भारत को दो और झटके लगे. बतौर उपकप्तान लौटे श्रेयस अय्यर (8) सस्ते में ही लौट गए, तो कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) भी एक ही रन बना सके. यहां से रिंकू सिंह (46) और जितेश शर्मा (35) ने मिलकर पांचवें विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की. लेकिन जितेश 167 के स्कोर पर गए, तो भारत ने अगले पांच विकेट सात रन के भीतर गंवा दिए. और भारत कोटे के 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 174 रन ही बना सका.

एक ऐसी पिच पर जहां, स्ट्रोक लेना आसान नहीं था, पर ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत खराब रही, जब उसके नए ओपनर जोश फिलिप (8) को रवि बिश्नोई ने जल्द ही चलता कर दिया. और पहला विकेट गिरा, तो फिर भारतीय स्पिनरों को खेलना कंगारू बल्लेबाजों के लिए भारी पड़ गया. नियमित अंतराल पर उसके युवा बल्लेबाज आउट होते रहे, तो रन औसत भी लगातार बढ़ता गया. निचले क्रम में कप्तान मैथ्यू वेड (नाबाद 36) ने जरूर एक छोर पर जोर लगाया, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें मदद नहीं मिली. नतीजा यह रहा कि कंगारू कोटे के 20 ओवरों में 7 विकेट पर 154 रन ही बना सके और जीत से काफी दूर रह गए.

 

भारतीय टीम की इसी के साथ टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत हो गई हैं. भारत ने 213 मैचों में से 136 जीते हैं. टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ा. पाकिस्तान के खाते में टी20 इंटरनेशनल में 135 जीत हैं और भारत उससे आगे निकल गया है. वहीं, भारत ने घर पर लगातार 14वीं सीरीज जीती.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.