सिद्धार्थ विश्वविद्यालय मे आज सातवां दीक्षांत समारोह कार्यक्रम राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के अध्यक्षता में आयोजन हुआ सम्पन्न

Voice Of News 24

01 Dec 2023 23:18 Pm

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर मे स्थित सिद्धार्थ विश्वविद्यालय मे आज सतवां दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदीबेन पटेल की अध्यक्षता मे यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस आयोजन के मुख्य अतिथि रहे केंद्रीय विश्वविद्यालय गुजराज के प्रोफेसर रामशंकर दुबे ।

दिक्षांत समारोह मे कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 46 विधार्थियों को स्वर्ण पदक व उपाधि देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न स्कूल के 50 विद्यार्थियो को बैग देकर प्रोत्साहित किया गया। 7 विवि के शोधार्थियों को विभिन्न विषयों मे शोध कार्य पूरा होने पर पीएचडी उपाधि दी गई। परिषदीय स्कूल के छात्रों के ज्ञानवर्धन के लिए 200 कितावे कुलाधिपति द्वारा दी गई।

समारोह के अवसर पर बोली छात्र ला सकतें है समाज मे परिवर्तन

राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल द्वारा सप्तम दीक्षान्त समारोह के अवसर पर कहा कि मुझे गर्व की अनुभूति हो रही है। यह बुद्ध की पावन धरती है मै इस धरती को प्रणाम करती हूं .स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं को शुभकामनाएं देते कहा कि आप लोग शिक्षा प्राप्त कर अपने विधालय का नाम रोशन किया है ।आप लोग ही समाज मे परिवर्तन ला सकते है।

आगे कहते हुऐ कहा की आज दहेज प्रथा हमारे समाज मे अभिशाप है। नई शिक्षा नीति 2022 लागू होने के बाद से पहली बार है कि डिग्री आनलाइन की गयी है। शिक्षा को सरकार द्वारा आधुनिक बनाया जा रहा है। शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखना चाहिए। सरकार द्वारा अभूतपूर्व कार्य कर विगत 10 बर्षो मे शिक्षा के स्तर को बढाया गया है। आज नये भारत का निर्माण हो रहा है ।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.