बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव में अकेले उतरने की घोषणा

Voice Of News 24

01 Dec 2023 00:36AM

बसपा सुप्रीमो मायावती ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में पूर्व सीएम मायावती आज लखनऊ में कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक ले रही हैं पार्टी के कार्यक्रमों और तैयारियों पर चर्चा की गई. कैडर बैठकों,उम्मीदवारों के चयन की समीक्षा की गई.इसके अलावा बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने बैठक करने के साथ-साथ बड़ा ऐलान कर दिया. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि अकेले लड़ने का फैसला अटल है.BSP अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी.

मीटिंग में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला अध्यक्ष को बुलाया गया है. जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी व उसके लिए उम्मीदवारों के चयन अधिकारियों की समीक्षा के बाद निर्देश जारी किया जाएगा. मायावती पहले ही साफ कर चुकी हैं कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी.बसपा सुप्रीमो ने बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए और विपक्षी गठबंधन इंडिया पर जोरदार हमला बोला था. उन्होंने कहा था कि एनडीए और इंडिया गठबंधन अधिकतर गरीब-विरोधी जातिवादी, साम्प्रदायिक, धन्नासेठ-समर्थक व पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं. जिनकी नीतियों के विरुद्ध बीएसपी अनवरत संघर्षरत है और इसीलिए इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.