Voice Of News 24
30 Nov 2023 23:38PM
सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजन को 450 रुपए मे घरेलू गैस सिलेंडर दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय मे सामने प्रदर्शन किया साथ ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अनुवाई मे महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक आधिकारी को सौंपा । कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने वर्तमान में संपन्न हुए राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों मैं अपनेजुमले का पिटारा खोलते हुए राजस्थान और छत्तीसगढ़ में क्रमश :450 एवं 500 रुपए मे गैस सिलेंडर देने का वादा किया है। लेकिन जहां इनकी डबल इंजन की सरकार है वहां गैस सिलेंडर के दामों में कोई कमी नहीं हैं।

लेकिन उत्तर प्रदेश मे डबल इंजन की सरकार होते हुए भी आमजन को महंगे दामों पर रसोई गैस का सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। भाजपा का इस दोहरे चरित्र को कांग्रेस पार्टी के लोग आम जन मानस के बीच उजागर कर रही है।

इस मौके पर पूर्व सांसद मोहम्मद मुकीम,जिला अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद, देवेन्द्र कुमार गुड्डु ,कांग्रेस प्रवक्ता सादिक अहमद ,रामचन्द्र पांडे, अशोक गुप्ता, सतीश त्रिपाठी, अनिल सिंह अन्नू , कृष्ण बहादुर सिंह, आसिफ रिजवी, बदरे आलम, मैनुद्दीन, मुकेश चैबे ,प्रमोद कुमार ,रीतेश त्रिपाठी ,होरीलाल श्रीवास्तव , शौकत अली ,देवेन्द्र राव ,दिवाकर त्रिपाठी ,राजेश शास्त्री , नियाज अहमद आदि प्रमुख रूप से स्थापित रहें













