ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हराया

Voice Of News 24

29 Nov 2023 01:53AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर 222 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की 48 गेंदों में 104 रनों की पारी के दम पर मैच 5 विकेट से अपने नाम किया.

ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कप्तान मैथ्यू वेड ने 28, सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 35 रनों की पारी खेली. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट हासिल किए. वहीं भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 39 रन बनाए तो तिलक वर्मा ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही सीरीज में बनी हुई है. भारत सीरीज में 2-1 से आगे है

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.