भारत और ऑस्ट्रेलिया टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज,ऑस्ट्रेलिया की नजरें वापसी पर

Voice Of News 24 

26 Nov 2023 09:17AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला तिरुवनंतपुरम में खेला जाना है। भारतीय टीम यह मैच अपने नाम कर पांच मैच की सीरीज में 2-0 की अहम बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्या भारतीय इलेवन में बदलाव होगा, इसकी संभावना कम ही नजर आ रही है.भारतीय टीम ने पहले मैच में शानदार प्रदर्शन दिखाया है।
भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज अपने साथी पेसर मुकेश कुमार के पिछले मैच में किए प्रदर्शन से सीख लेने की कोशिश करेंगे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, रिंकू सिंह और यशस्वी जायसवाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे मैच में भी बल्ले से बेहतर प्रदर्शन जारी रखना चाहेंगे।

टी20 सीरीज के पहले मैच में सूर्यकुमार ने 80 रन की शानदार पारी खेली थी। टी20 में यह उनका लगातार तीसरा अर्धशतक था। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में भी उन्होंने लगातार दो पारियों में 83 और 61 रन के स्कोर बनाए थे। अब उनके पास लगातार चौथा अर्धशतक लगाने का मौका है। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो टी20 में लगातार चार अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे।

सूर्यकुमार यादव के पास 2000 रन पूरे करने का मौका

सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए 51 टी20 पारियों में 1921 रन बनाए हैं। वह इस मैच में 79 रन बनाकर टी20 में अपने 2000 रन पूरे कर सकते हैं। अगर वह ऐसा कर पाते हैं तो वह सबसे कम पारियों में अंतरराष्ट्रीय टी20 में दो हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। अब तक टी20 में सबसे तेज दो हजार रन पाकिस्तान के बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने बनाए हैं। दोनों ने 52 पारियों में ऐसा किया था। अब सूर्यकुमार यादव के पास इस विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका है.

संभावित प्लेइंग XI
भारत
रुतुराज गायकवाड़, यशस्वी जयसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा

ऑस्ट्रेलिया:
मैथ्यू शॉर्ट, स्टीवन स्मिथ, जोश इंग्लिस, आरोन हार्डी, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), सीन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.