आज से शुरू होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज , पहले मैच का मुक़ाबकला विशाखापत्तनम में

Voice Of  News 24

23 Nov 2023 14:44PM

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों फाइनल हारने के बाद अब भारतीय टीम की नजरें घरेलू टी20 सीरीज पर हैं. दोनों टीमों के बीच 23 नवंबर से 3 दिसंबर तक 5 टी20 मैच खेले जाएंगे.टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को दी गई है,जबकि कंगारू टीम मैथ्यू वेड की कप्तानी में खेलने उतरेगी. पहले टी20 मैच विशाखापत्तनम में खेला जाएगा

विश्व कप हरने के बाद सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी की मिली जिम्मेदारी

इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के ICC टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है. वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है
सूर्यकुमार यादव को टीम का कप्तान होने के नाते उनकी जिम्मेदारी केवल जीत दर्ज करना ही नहीं बल्कि उन खिलाड़ियों की पहचान करना भी होगा जो अगले साल वेस्टइंडीज और अमेरिका में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं।

दोनों टीमें आमने सामने अब तक

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी-20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. (India vs Australia Head to Head in T20) दोनों टीमों के बीच अबतक कुल 26 मैच हुए हैं जिसमें 15 में भारत को और ऑस्ट्रेलियाई टीम को 10 मैचों में जीत मिली है. एक मैच बिना परिणाम के रहा है. ऐसे में यह सीरीज यकीनन काफी रोमांचक होने वाली है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल/वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा/आवेश खान, मुकेश कुमार।

ऑस्ट्रेलिया: स्टीव स्मिथ, मैट शॉर्ट, एरॉन हार्डी, जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (कप्तान/विकेटकीपर), शॉन एबॉट, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.