उतर प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के संविदा चालकों व परिचालकों का पारिश्रमिक बढ़ा कर दिया तोफा

Voice Of News 24

23 Nov 2023 13:06PM

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में संविदा पर कार्य कर रहे ड्राइवरों- कंडक्टरों को साल से पहले अच्छी खबर है। ड्राइवरों- कंडक्टरों के प्रति किमी पारिश्रमिक में 14 पैसे की बढ़ोत्तरी के साथ अब उन्हें 1.89 रुए मिलेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक (कार्मिक) अशोक कुमार ने दी।उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देशों के तहत परिवहन निगम ने संविदा ड्राइवरों- कन्डक्टरों का पारिश्रमिक बढ़ाने का निर्णय लिया है। अगले महीने 01 दिसम्बर से ड्राइवरों-कन्डक्टरों के पारिश्रमिक में प्रति किमी 14 पैसे की दर से अधिक भुगतान किया जायेगा।

इससे परिवहन निगम की बसों में कार्यरत 30 हजार से अधिक ड्राइवरों-कन्डक्टरों को लाभ मिलेगा। इस सम्बंध में प्रबंध निदेशक मासूम अली सरवर ने आदेश जारी कर दिया है।एक दिसंबर से मिलेगा लाभ अभी तक 1.75 रूपये प्रति किमी की दर से भुगतान किया जा रहा था। जिसे पुनरीक्षण के पश्चात बढ़ाकर 1.89 रूपये प्रति किमी कर दिया गया है। नई दर से देय भुगतान 01 दिसम्बर से लागू होगा।

इन डीपो में कार्यरत चालकों को नहीं मिलेगा लाभ

नोएडा क्षेत्र नगरीय और ग्रामीण बस सेवा, कौशाम्बी, साहिबाबाद, लोनी व एनसीआर के सभी डिपो की ग्रामीण सेवाओं में कार्यरत संविदा बस चालकों और गोरखपुर क्षेत्र की सीनोली, सिद्धार्थनगर व महाराजगंज बस डिपो के संविदा चालक और उप नगरीय सेवाओं के बस चालकों को बड़ा हुई दर से पारिश्रमिक नहीं मिलेगा। इन क्षेत्रों के अलावा सभी संविदा चालक और परिचालकों को इसका लाभ दिया जाएगा।