Voice Of News 24
20 Nov 2023 23:40PM
बृजमनगंज
महराजगंज के थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा नयनसर टोला गुलजार नगर में रविवार को अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में एक रिहायशी झोपड़ी जल कर खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शमसेर पुत्र निजाबुद्दीन पति पत्नी धान की कटाई करने खेत मे गए थे।

अचानक लगी आग में खाने पीने की सामग्री के साथ नगद रखे लगभग 8 हजार रुपये, बेड, सिलाई मशीन बिस्तर आदि सभी जलकर खाक हो गए। मामले की जानकारी मिलते हल्का लेखपाल विश्वनाथ गुप्ता मौके पर पहुंच निरीक्षण किया। गुप्ता ने बताया कि जांच की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी।उसके बाद शासन से जैसा आदेशित होगा वो सहायता किया जाएगा।













