बिहार से निकला छठ महापर्व आज दुनियाभर में मनाया जा रहा ,छठ मैया पूरी करेंगी हर मनोकामना,पूर्ण- जानिए कैसे मनाएं महापर्व छठ

Voice Of News 24

19 Nov 2023 08:55PM

आस्था का महापर्व छठ 17 नवंबर से शुरू है. चार दिन तक मनाए जाने वाले इस त्योहार को सिर्फ बिहार ही नहीं अब देश के कई राज्यों में मनाया जाता है. ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन से की गयी पूजा से छठी मैया प्रसन्न होती हैं और व्रत रखने वालों की सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं.

उत्तर प्रदेश मे सबसे ज्यादा मशहूर है. महापर्व छठ की तैयारी  यानी 17 नवंबर से शुरु हो चुकी है. कल यानी 19 नवंबर को छठ घाट पर डूबते सूरज देवता को अर्घ्य दिया जाएगा. और उसके अगले दिन 20 नवंबर की सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं अपने पूजा का पारण करेंगी.

ऐसे में छठ की छठा देखते ही सुबह उगते सूर्य देव को अर्घ्य देना होता है. हिंदू धर्म में महापर्व छठ को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है. छठ पूजा में छठी मैया और सूर्य भगवान की पूजा-अर्चना और उपासना की जाती है. इस छठ महापर्व मे कई तरह की प्रसाद बनाई जाती है. महापर्व छठ का त्योहार चार दिनों तक चलता है. खरना के बाद मताएं 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती है. इस छठ पूजा के शुभ अवसर पर शुभकामना संदेश भी भेज सकते है.

छठ पूजा में क्या-क्या प्रसाद

इस दिन ठेकुआ लाओ, चावल के लड्डू बहुत बेहतरीन तरीके से बनाया जाता है. और छठ घाट पर ले जाने के लिए सीता फल नींबू, गन्ना और कद्दू, से लेकर लगभग हर फलों और सब्जीयों को ले जाने के लिए रखा जाता है. दरअसल दिवाली के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश में गांव से लेकर शहर तक छठ घाट पर साफ-सफाई करना शुरु हो जाता है. और छठी माता को रंगाई-पोताई कर सुंदर और सुशोभीत बनाया जाता है. घाट को एकदम पवित्र रखा जाता है. छठ पूजा के दिन घाट पर छोटे-बड़े सभी लोग दिवाली की तरह ही पटाखे फोड़ते है और खुशी मनाते है.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.