भारत-ऑस्ट्रेलिया का महामुकाबला आज,अहमदाबाद में होगी विश्व कप ट्रॉफी जीतने की जंग

Voice Of News 24

19 Nov 2023 08:16PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का फाइनल रविवार को अहमदाबाद में खेला जाएगा। देशभर में टीम इंडिया की जीत के लिए दुआओं का दौर शुरू हो चुका है। लोग टीम इंडिया की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उसकी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। हालांकि, वे ऑस्ट्रेलिया की चुनौती को आसान नहीं मान रहे।ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड छठी बार खिताब अपने करने उतरेगा. इस वर्ल्ड कप में भारत ने अब तक लगातार दस जीत दर्ज की हैं. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को इस वर्ल्ड कप में अपने दो शुरुआती मैचों में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन, इसके बाद इस चैम्प‍ियन टीम ने गजब की वापसी की और फाइनल में जगह बनाई. इस स्टेडियम में भारत के प्रदर्शन की बात करें तो इंडिया आज तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच नहीं हारी है.

विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया बीच मैच रिकार्ड

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।वर्ल्ड कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind Vs Aus live score) के बीच हुए मैचों की आंकड़ों की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप में 13 बार आमने-सामने हुए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 8 बार जीत हासिल की है, जबकि भारत ने 5 मैच जीते हैं।

अहमदाबाद के पिच पर भारत का रिकॉर्ड

टीम इंडिया के अहमदाबाद के ओवरऑल आंकड़े देखें तो शानदार रहे हैं. भारत में अब तक नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 19 मैच खेले हैं, जिनमें 11 मैच अपने नाम किए हैं. 8 मैचों में टीम को हार का सामना भी करना पड़ा है.

कितना अहम है इस मैच में टॉस

इस मैच में टॉस बेहद ही अहम रहने वाला है. यहां अब तक खेले गए वनडे मैचों के आंकड़े देखें तो बेहद दिलचस्प हैं. 30 में से 15 पहले बैटिंग वाली टीम जबकि इतने ही चेज करने वाली टीम से ने जीते हैं. वहीं, वर्ल्ड कप 2023 में ये आंकड़े बिल्कुल हटकर हैं. टूर्नामेंट में अब तक 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें 3 टारगेट का पीछा करने वाली टीम जीती है. भारत ने इस मैदान पर पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेला था जिसमें 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भारत संभावित टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा.

ऑस्ट्रेलिया संभावित टीम

पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंगलिस (विकेटकीपर), सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम जाम्पा, मिचेल स्टार्क, मार्नस लाबुशेन.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.