ऑस्ट्रेलिया आठवीं बार विश्व कप के फाइनल में, दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से दी मात

Voice Of News 24

17 Nov 2023 01:22PM

ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को तीन विकेट से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है. दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था, लेकिन टीम की बल्लेबाजी इस मैच में लड़खड़ा गई. डेविड मिलर ने हालांकि, एक ओर संभाले रखा और उन्होंने शतकीय पारी खेली. मिलर के शतक के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने 212 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 47.2 ओवर में 215 रन बनाकर ये मैच जीत लिया और फाइनल का टिकट कटा लिया.

तीन बार तो उसे ऑस्ट्रेलिया ने ही बाहर किया है। 1992 में इंग्लैंड ने हराया था। 1999 और 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त मिली थी। वहीं, 2015 में न्यूजीलैंड ने उसका सपना तोड़ा था।

कंगारू टीम आठवीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वहां उसका मुकाबला 19 नवंबर (रविवार) को मेजबान भारत से होगा। दोनों टीमें 20 साल बाद विश्व कप के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2003 में कंगारू टीम ने भारत को 125 रन से हरा दिया था।

ऑस्ट्रेलिया आठ साल के बाद फाइनल में

दूसरी ओर, कंगारू टीम आठ साल के बाद विश्व कप का फाइनल खेलेगी। वह 1987, 1999, 2003, 2007 और 2015 में चैंपियन बनी थी। ऑस्ट्रेलिया को 1975 और 1996 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। उसे पिछली बार 2019 में इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में बाहर कर दिया था।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.