सेमीफाइनल नही भाई !ये शमी का फाइनल था,क्या समझें?भारत ने लिया कीवियों से पुराने जख्म का बदला,न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में मिली करारी शिकस्त

Voice Of News 24 

16 Nov 2023 00:09 AM

भारत ने लिया कीवियों से पुराने जख्म का बदला,न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में मिली करारी शिकस्त,विराट कोहली, श्रेयस अय्यर,रोहित और गिल ने उधेड़ दिए गेंदबाजों के धागे,फ़ाइनल में भारतीय टीम का शुभ प्रवेश

वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में मेजबान भारत ने न्यूजीलैंड को 70 रन से हरा दिया है। दोनों टीमें चार साल बाद एक बार फिर से सेमीफाइनल में आमने-सामने थीं। इसके साथ ही टीम इंडिया ने चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए थे। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 48.5 ओवर में 327 पर सिमट गई और मैच 70 रन से हार गई। भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन का योगदान दिया। कप्तान रोहित ने 47 और लोकेश राहुल ने नाबाद 39 रन बनाए। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

398 रन का पीछा करते हुए कीवी टीम ने चौके के साथ शुरुआत की। हालांकि, शमी ने लगातार दो ओवरों में विकेट लेकर न्यूजीलैंड को बैकफुट में ढकेल दिया। कॉन्वे और रचिन 13 रन के स्कोर पर आउट हुए। 39 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद कीवी टीम मुश्किल में थी। ऐसे में केन विलियम्सन ने डेरिल मिचेल के साथ शानदार साझेदारी कर कीवी टीम को मैच में वापस ला दिया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी की। इस दौरान भारतीय टीम ने कुछ गलतियां भी कीं। शमी ने विलियम्सन का आसान कैच छोड़ा, लेकिन उन्होंने ही विलियम्सन को 69 रन के स्कोर पर आउट कर भारत की वापसी कराई। इसी ओवर में उन्होंने टॉम लाथम को आउट कर दिया। लाथम अपना खाता तक नहीं खोल सके।

ग्लेन फिलिप्स ने मिचेल के साथ साझेदारी कर न्यूजीलैंड को मैच में बनाए रखा। दोनों के बीच 75 रन की साझेदारी हुई। फिलिप्स 41 रन के स्कोर पर आउट हुए और मैच में टीम इंडिया वापस आ गई। इसके बाद चैपमैन भी दो रन बनाकर आउट हो गए। रन गति का दबाव बना तो मिचेल भी 134 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। यहीं से भारत की जीत पक्की हो गई।भारत के लिए मोहम्मद शमी ने सात विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।

शमी ने रचा इतिहास
दरअसल, मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया है। शमी ने यह कारनामा सिर्फ 17वीं इनिंग में करके दिखाया है, जबकि स्टार्क ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए 19 पारियां ली थीं।

व‍िराट कोहली के अब वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50 शतक

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में कुल 49 शतक जमाए थे.  विराट कोहली ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में आखिरकार 50 वनडे शतक जड़ने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है.

वनडे इतिहास में सर्वाधिक शतक

1. विराट कोहली (भारत) – 50

2. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 49

3. रोहित शर्मा (भारत) – 31

4. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 30

5. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 28

6. हाशिम अमला (साउथ अफ्रीका) – 27

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.