भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल आज,पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने ही पटखनी दी थी

Voice Of News 24 

15 Nov 2023 09:37Am

भारत और न्यूजीलैंड आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में बुधवार 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे से खेला जायेगा।इस विश्व कप में भारतीय टीम शानदार लय में रही है। भारत ने लीग स्टेज में अपने सभी नौ मुकाबले जीते और अजेय रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम सिर्फ दो मुकाबलों में बदलाव के साथ उतरी है। पहले मैच में खेलने वाले अश्विन की जगह दूसरे मैच में शार्दुल को मौका मिला और चौथे मैच में हार्दिक के चोटिल होने के बाद शार्दुल की जगह मोहम्मद शमी और चोटिल हार्दिक की जगह सूर्यकुमार यादव को टीम में शामिल किया गया।

न्यूजीलैंड को लीग स्टेज में खेले 9 मैचों में से 5 में जीत मिली जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में कीवी टीम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ शानदार रहा है। पिछले विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड ने ही पटखनी दी थी।

वानखेड़े स्टेडियम में ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया ने 21 मैच खेले हैं. इस दौरान भारत ने 12 मैच जीते हैं जबकि 9 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर तीन मैच खेले हैं, जिनमें से दो में जीत और एक में हार मिली है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंडः डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मार्क चैपमैन, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ट्रेंट बोल्ट, लोकी फर्ग्यूसन।