रामनगरी अयोध्या ने अपना ही विश्व रिकॉर्ड तोड़ा, राम की पैड़ी पर एक साथ जले 22 लाख दीये

Voice Of News 24

12 Nov 2023 10:10AM

दीपावली के अवसर पर शनिवार को रामनगरी अयोध्या में भव्‍य दीपोत्‍सव का आयोजन किया गया. राम की नगरी आज 22 लाख से ज्‍यादा दीपों से जगमगा उठा. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि 22 लाख दीये जलाकर आपना ही रिकॉड तोड़ दिया और एक बार फिर एक नया रिकॉड अपने नाम किया है.भगवान राम की नगरी अयोध्या ने यह उपलब्धि तब हासिल की, जब दिवाली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव समारोह के दौरान एक ही समय में 51 घाटों पर लगभग 22.23 लाख मिट्टी के दीपक जलाए गए

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ड्रोन की गणना के उपरांत एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सल्टेंट निश्चल बरोट द्वारा जैसे ही यह जानकारी दी गई. इससे पहले विगत वर्ष भी दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूची अयोध्या का अभिवादन किया. 54 देशों के राजनयिक भी इसके साक्षी बने. उन्होंने भी इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से शुभकामनाएं दीं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.