बलिया

बलिया पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविन्द चौधरी जी के निधन पर राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा में एक शोकसभा का आयोजन किया गया,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामगोविन्द चौधरी जी के निधन पर राम झलक चौबे पूर्व माध्यमिक विद्यालय टंडवा में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा में उपस्थित शिक्षकों व कर्मचारियों ने स्व. रामगोविन्द चौधरी के संघर्षशील जीवन, सादगी और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण को याद किया। वक्ताओं ने उनके निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।
शोक व्यक्त करते हुए विद्यालय के सहायक अध्यापक व स्व. चौधरी के निकट सहयोगी सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा कि रामगोविन्द चौधरी जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक सरोकारों और जनसेवा को समर्पित रहा। उनका स्नेह और मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। शोकसभा में रविशंकर गुप्ता, शशिकांत पाण्डेय, वीरेंद्र वर्मा सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया।
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे हादसे में घायल CO नरेंद्र सिंह की मौत बाराबंकी में तैनात CO नरेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान सैफई PGI में दम तोड़ा। 2 दिन पहले हुए हादसे में घायल सिपाही योगेंद्र सिंह का इलाज जारी।@etawahpolice@Uppolice@DistrictEtawah@igrangekanpur pic.twitter.com/O6rQ6dA2pJ
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 28, 2026











