साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान 5 विकेट से हराया ,अफगानिस्तान का विश्व कप 2023 यादगार सफर समाप्त

Voice Of News 24

11 Nov 2023 00:58AM

साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। विश्व कप मुकाबले में साउथ अफ्रीका शानदार प्रदर्शन दिखाते हुये अफगानिस्तान को 5 विकेट से हराया . इस हार के साथ ही अफगानिस्तान की टीम वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हो गई है.

अफगानिस्तान की टीम इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 244 रनों पर ऑल आउट हो गई. साउथ अफ्रीका की टीम को इसी के साथ ही जीत के लिए 245 रनों का टारगेट मिला. अफगानिस्तान के लिए युवा ऑलराउंडर अजमतुल्लाह ओमरजई ने नाबाद 97 रन की पारी खेली. ओमरजई ने टूर्नामेंट में अच्छी लय जारी रखते हुए 107 गेंद में सात चौके और तीन छक्के जड़े. साउथ अफ्रीका के लिए सबसे सफल गेंदबाज जेराल्ड कोएत्जी रहे जिन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट झटके. 245 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 47.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 247 रन बना लिए और अफगानिस्तान को मात दे दी.

साउथ अफ्रीका की तेज शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए क्विंटन डिकॉक ने 47 गेंद में 41 रन की पारी खेली। कप्तान टेम्बा बावुमा (23) के साथ 65 रन की शुरुआती साझेदारी की। बावुमा को मुजीब उर रहमान ने आउट किया। डिकॉक भी कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। मोहम्मद नबी ने आउट किया। अफगानिस्तान की तरफ से नबी और राशिद खान ने दो-दो विकेट लिए। रहमान को एक विकेट मिला।

अफगानिस्तान का यादगार सफर हुआ समाप्त

दक्षिण अफ्रीका के 9 मैच में 14 अंक हासिल दूसरे स्थान पर लीग स्टेज खत्म किया। वहीं, अफगानिस्तान ने विश्व कप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट में चार जीत के साथ समाप्त किया और चैंपियंस ट्रॉफी में भी स्थान हासिल करने के करीब है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.