इंग्लैंड ने नीदरलैंड को दी 160 रन से हराया ,इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी की रेस में बरकरार

Voice Of News 24

09 Nov 2023 00:33AM

पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बुधवार (आठ नवंबर) को बेन स्टोक्स ने क्रिस वोक्स (51) के साथ सातवें विकेट के लिए 81 गेंद में 129 रन की साझेदारी की। 340 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की पारी 37.2 ओवर में 179 रन पर सिमट गई।

विश्व कप 2023 के 40वें मुकाबले में इंग्लैंड ने नीदरलैंड्स को 160 रन से मात दी। यह इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की दूसरी जीत है। नीदरलैंड्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। यही नहीं इस जीत से इंग्लैंड चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करने की रेस में बरकरार है।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 339 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने 84 गेंद में 6 चौकों की मदद से 108 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। यही नहीं डेविड मलान ने 74 गेंद में 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली।

नीदरलैंड नहीं दे पाया जवाब

नीदरलैंड की शुरूआत अच्छी नहीं रही। उसके 13 रन पर शुरुआती दो विकेट गिर गए। 2011 के विश्वकप में इंग्लैंड के खिलाफ 29 रन बनाने वाले वेस्ले बर्रेसी 37 रन बनाकर संघर्ष किया। बीच के ओवरों में साइब्रांड ने 33 और स्कॉट एडवड्र्स ने 38 रन की पारियां खेलीं। नाबाद 41 रन बनाने वाले तेजा निदामानुरु को अन्य बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। नीदरलैंड के अंतिम 5 विकेट पर 16 रन पर गिर गए। आदिल रशीद और मोइन अली ने तीन-तीन विकेट लिए।

वर्ल्ड कप 2023 बेहद निराशाजनक रहा

बेन स्टोक्स ने वोक्स की तारीफ करते हुए कहा, ‘वोक्‍स के साथ साझेदारी करना अच्छा रहा. हम स्कोरबोर्ड पर ध्यान दिए बिना बस अपनी बल्लेबाजी कर रहे थे. वोक्स हमारे लिए बहुत अच्छे ऑलराउंडर हैं. उन्होंने अर्धशतक बनाने के बाद शानदार गेंदबाजी की.’ इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने कहा कि उनकी टीम के लिए वर्ल्ड कप अभियान बेहद निराशाजनक रहा है और वे हर हाल में इस मैच को जीतना चाहते थे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.