मैक्सवेल के दोहरे शतक से अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा कर,शान से सेमीफाइनल में पहुंचाऑस्ट्रेलिया

Voice Of News 24 

08 Nov 2023 00:55AM

वनडे विश्व कप 2023 के 39वें मैच में ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को तीन विकेट से हरा दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 291 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट पर 293 रन बना लिए और मैच जीत लिया।

सालों-साल याद रखी जाने वाली पारी खेलकर ग्लेन मैक्सवेल ने ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। मैक्सवेल ने कंगारू टीम के लिए अकेले लड़ाई लड़ते हुए दोहरा शतक जमाया, जिसके दम पर ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से मात दी। मैक्सवेल दर्द से छटपटाते हुए भी नजर आए, लेकिन उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और वह मुजीब की गेंद पर सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाकर लौटे।

इससे पहले, अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 291 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर इब्राहिम जदरान ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए वनडे वर्ल्ड कप में पहला शतक जमाया। इब्राहिम 129 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं, आखिरी के ओवरों में राशिद खान ने महज 18 गेंदों पर 35 रन की तेज तर्रार पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. कंगारुओं ने 49 के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए. ट्रेविस हेड को नवीन उल हक ने खाता भी नहीं खोलने दिया. नवीन ने हेड को इकराम अलीखिल के हाथों कैच कराया. मिचेल मार्श को एलबीडब्ल्यू आउट कर नवीन ने कंगारुओं को दूसरा झटका दिया. मार्श 11 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हुए. विस्फोटक ओपर डेविड वॉर्नर 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें अजमतुल्लाह उमरजई ने बोल्ड किया. अगली गेंद पर उमरजई ने जॉाश इंग्लिस को खाता भी नहीं खोलने दिया वहीं मार्नस लैबुशेन 14 रन बनाकर रन आउट हुए. मार्कस स्टोइनिस 6 रन बनाकर राशिद खान के शिकार हुए. स्टार्क को 3 के निजी स्कोर पर राशिद ने पवेलियन भेजा.ऑस्ट्रेलिया ने 91 रन पर अपने सात विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मैक्सवेल ने पैट कमिंस के साथ 202 रन की नाबाद साझेदारी कर अपनी टीम को जीत दिला दी। यह इस विश्व कप का पहला दोहरा शतक था।

इस जीत के साथ ही कंगारू टीम ने सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम है। अब चौथे स्थान के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला होगा।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.