रोमांचक मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया

Voice Of News 24

07 Nov 2023 00:46AM

बांग्लादेश ने विश्व कप 2023 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका को तीन विकेट से हराकर टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत दर्ज की. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. श्रीलंका इसके बाद चरिथ असलंका की शतकीय पारी के दम पर निर्धारित 50 ओवरों में 279 रन बनाने में सफल हुई. इसके जवाब में बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शान्तो की 90 और शाकिब अल हसन की 82 रनों की पारी के दम पर 3 विकेट रहते ही मैच अपने नाम किया.

इस मैच में श्रीलंका के एजलो मैथ्यूज का विकेट काफी विवादास्पद रहा. मैथ्यूज गलत हेलमेट लेकर मैदान पर पहुंचे थे. इसके बाद उन्होंने सही हेलमेट मंगाया. बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने इस दौरान उनके आउट के लिए अपील की. मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस तरह से आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं. श्रीलंका इस हार के साथ ही आईसीसी विश्व कप 2023 के लिए सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गई है. वहीं बांग्लादेश अपनी टूर्नामेंट की दूसरी जीत के बाद अंक तालिका में सातवें स्थान पर आ गई है.

टाइम आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने एंजेलो मैथ्यूज

एंजेलो मैथ्यूज ने अंपायर और शाकिब से बात की और अपने हेलमेट का टूटा हुआ स्ट्रैप भी दिखाया, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान ने अपील वापस लेने से इनकार कर दिया और श्रीलंका के बल्लेबाज को वापस लौटना पड़ा क्रिकेट के खेल के संरक्षक मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम 40.1.1 के अनुसार अगर किसी बल्लेबाज के आउट या रिटायर होने पर अगला बल्लेबाज नियमित समय के भीतर अगली गेंद का सामना नहीं करता है तो उसे टाइम आउट दिया जा सकता है.

क्या कहते हैं नियम 

एमसीसी के नियम के अनुसार, ‘विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के बाद, अगर अंपायर खेल नहीं रोकता है तो आने वाले बल्लेबाज या अन्य बल्लेबाज को विकेट गिरने या बल्लेबाज के रिटायर होने के तीन मिनट के भीतर अगली गेंद का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए. अगर यह जरूरत पूरी नहीं होती है तो आने वाले बल्लेबाज को टाउम आउट दिया जाएगा.

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.