वनडे और टी20 क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर

Voice Of News 24

06 Nov 2023 14:16PM

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है. कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 101 रन की पारी खेली. विराट का वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह 49वां शतक लगा कर  उन्होंने इस दौरान टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड 49 शतकों की बराबरी भी कर ली. यही नहीं, विराट के व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 सेंचुरी भी पूरी हो गई है.

वनडे और टी20 में शतकों का अर्धशतक जड़ने

वह लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में शतकों का अर्धशतक जड़ने वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर बन गए हैं.

विराट कोहली ने 121 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से नाबाद 101 रन बनाए. उन्होंने 119 गेंदों पर अपना 49वां शतक जड़ा. कोहली के वनडे में 49 और टी20 में एक शतक को मिलाकर व्हाइट बॉल की क्रिकेट में 50 शतक हो गए हैं. कोहली की विराट पारी से भारत ने साउथ अफ्रीका को ईडन गार्डंस स्टेडियम में 243 रन से हराकर आईसीसी विश्व कप 2023 में लगातार 8वीं जीत दर्ज की.

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.