दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत का महामुकाबला आज ,दोनों टीमों का विश्व कप में शानदार सफर

Voice Of News 24

05 Nov 2023 11:37AM

विश्व कप 2023 में टीम भारत का आठवां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज यानी 5 नवंबर को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने लगातार 7 मुकाबले जीते हैं। विजय रथ जारी रखते हुए टीम भारत लगातार आठवीं जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी ओर, साउथ अफ्रीका भी लय में नजर आ रही है और अंतिम चार में जगह बनाने के लिए सिर्फ एक और जीत की जरूरत है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच आज कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।

नीदरलैंड्स के खिलाफ एक मुकाबले को छोड़ दिया जाए तो साउथ अफ्रीका ने 6 मुकाबले जीते हैं। दोनों टीमों के बीच नंबर वन बनने की जंग इस मुकाबले में साफ दिखाई देने वाली है।

 विराट कोहली के पास गार्डन्स में इतिहास रचने का मौका

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 61 रन बनाते ही विराट कोहली वनडे विश्व कप में अपने कुल 1533 रन पूरे कर लेंगे. विराट कोहली ऐसा करते ही श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ते हुए वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे. वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर टॉप पर मौजूद हैं.

विश्व कप में सबसे ज्यादा रन

सचिन तेंदुलकर ने वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाए हैं. फिलहाल इस लिस्ट में वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग दूसरे नंबर पर मौजूद हैं.

वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. सचिन तेंदुलकर (भारत) – 2278 रन

2. रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) – 1743 रन

3. कुमार संगाकारा (श्रीलंका) – 1532 रन

4. विराट कोहली (भारत) – 1472 रन
5. डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) – 1420 रन

6. रोहित शर्मा (भारत) – 1380 रन

भारत और साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज

साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, रस्सी वेन डेर डुसेन, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, मार्को जानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.