सांपों की तस्करी और रेव पार्टी के आरोपों को मशहूर यूट्यूबर और ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ विनर एल्विश यादव का बयान आया सामने

Voice Of News 24

04 Nov 2023 00:08

गुरूग्राम

रेव पार्टी आयोजित करने और पार्टी में स्नेक बाइट मामले में एल्विश यादव ने बड़ा बयान दिया है. स्नेक बाइट केस में एल्विश यादव का रिएक्शन सामने आया है.बता दें कि सोशल मीडिया पर एल्विश यादव ने बयान दिया है. एल्विश यादव ने कहा कि मामले से मेरा कोई लेना देना नहीं है. जांच में पुलिस का मैं सहयोग करूंगा. वहीं नोएडा पुलिस एल्विश यादव की तलाश कर रही है.

इससे पहले नोएडा पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से रेव पार्टी आयोजित करने और पार्टी में सांप के जहर पाए जाने के आरोप में एल्विश के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस के मुताबिक एल्विश तस्करी करने वाले लोगों से भी जुड़े हुए थे. मेनका गांधी के एनजीओ के द्वारा एक स्टिंग में ये खबर सामने आई है.उनके द्वारा ही पूरे मामले की शिकायत की गई. खैर अब स्नेक बाइट मामले में एल्विश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है.

 

[the_ad id="45361"]
[the_ad id="45359"]
[the_ad id="47307"]