Siddharthnagar : गैस सिलेंडर फटने से पटाखे की गोदाम में हुआ हादसा,दो की मौत तीन गंभीर,हजारों का सामान जलकर हुआ राख

Voice Of News 24

31 Oct 2023 16:51PM

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर के कपिल वस्तु थाना क्षेत्र के अलीगढ़वा कस्बे की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है.आज मगंलवार की सुबह एक गोदाम में गैस सिलेंडर फटने से गोदाम में आग लगयी गोदाम में पटाखे होने की वजह से भीषण आग लग गी आग ने भयावह रूप ले लिया विस्फोट में एक की मौत, कई लोग घायल लगभग एक घंटे तक होता रहा विस्फोट घटना की सूचना मिलते ही प्रसाशन मौके पर पहुंच फ़ायरब्रिगेड आग बुझाने में जुटी गयी अग्निशमन विभाग के पानी के बौछार से आग की लपट कुछ कम हुई तो दो लोगों के क्षत विक्षत शव निकाले गए, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है

आग से झुलस कर गंभीर हुए तीन लोगों को इलाज के लिए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के संयुक्त जिला अस्पताल भेजा गया है।दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी आग धधक रही है और कई दुकानों के सामान जल गए हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल ने बताया कि अलीगढ़वा में आग लगने से दो लाेगों की मौत हो गई है। आग बुझाई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.