सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई

Voice Of News 24

31 Oct 2023 14:11PM

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ‘रन फॉर यूनिटी’ को हरी झंडी दिखाई और सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए हैं। सीएम योगी ने कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। सीएम योगी ने इस मौके पर कहा कि देश की एकता और अखंडता के लिए सबसे अधिक कार्य सरदार पटेल ने किया। वहीं, कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल को उचित सम्मान दिलाने का काम हमलोग कर रहे हैं। इस दौरान मंच पर सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री और बड़े नेता मौजूद रहे।

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ में किया गया

इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम का आयोजन राजधानी लखनऊ में किया गया। सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरदार पटेल स्मारक पार्क में मुख्य कार्यक्रम का आयोनज किया गया। इसमें सीएम योगी ने कार्यक्रम में भाग लेने आए लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए देश के निर्माण में सरदार पटेल की भूमिका की चर्चा है। वहीं, इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में बांधने का प्रयास किया। हमने पिछले 10 साल में सरदार पटेल को उन्हें उचित सम्मान देने का प्रयास किया है, जिसके वे हकदार थे। हम देश की युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के देश के एकता और अखंडता के संदेश से अवगत कराने में जुटे हैं। इसके बाद आयोजित एकता दौड़ में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। एकता दौड़ केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक आयोजित की गई।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.