ऑटो में सवार कॉलेज से घर जा रही छात्रा का फोन लूटने वाले ने ले ली थी जान,जानिए पुलिस ने कैसे किया एनकाउंटर ?

Voice Of News 24

31 Oct 2023 01 :16PM

गाजियाबाद के NH-9 पर शुक्रवार को झपटमारों ने करतूतों से मोबाइल लूट के दौरान ऑटो से गिरकर घायल हुई छात्रा कीर्ति की रविवार को मौत हो गई। इंजीनियरिंग की छात्रा को खींचने वाले मुख्य आरोपी और पुलिस के बीच सोमवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपी जितेंद्र मारा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब पांच बजे मसूरी क्षेत्र में नहर पटरी पर पुलिस और लुटेरे के बीच मुठभेड़ हुई। मृतक जितेंद्र पर 12 से ज्यादा लूट के मामले और एक गैंगस्टर का मुकदमा भी लदा था। छात्रा से लूट के मामले में फरार होने के बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक की होनहार छात्रा कीर्ति के साथ क्या घटी घटना?कैसे कह गई दुनिया से अलविदा?

कीर्ति अपनी सहेली दीक्षा के साथ कॉलेज से ऑटो पकड़कर घर जा रही थी। पीछा करते आ रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। उसने विरोध किया तो उसका हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींच दिया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। मोबाइल फोन बदमाश के हाथ में आ गया। बदमाश मोबाइल लूटकर भाग गए थे। सहेली और ऑटो चालक ने कीर्ति को अस्पताल में भर्ती कराया था। उसे पहले पिलखुवा के मेडिकल काॅलेज ले जाया गया। वहां से गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल भेजा गया।जहाँ बीते रविवार की शाम उसने दम तोड़ दिया।

कास अगर पहले ही ईनामी बदमाश होता पुलिस की गिरफ्त में तो,शायद नही गई होती एक फोन लूटने में कीर्ति जान

मुठभेड़ में मारा गया बदमाश और मुख्य आरोपी जितेंद्र के ऊपर दर्जनों से ज्यादा लूट और गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसके सरेंडर या फिर ऐसे ही बड़े वारदात का राह देख रही थी।अगर अभी नीद से जगी पुलिस ने पहले आँखे खोली होती और ईनाम घोसित बदमाश को मार गिराया होता तो शायद मृतक कीर्ति इस दुनिया में होती।मुठभेड़ में कामयाबी और कीर्ति की गई जान यह सवाल जरूर खड़ा करता है कि अगर यह पुलिस की कास पहले ही जग गई होती।

दरअसल, एनएच-9 पर उद्योग कुंज के पास लुटेरों के हमले में घायल हुई इंजीनियरिंग की छात्रा कीर्ति ( 19) की उपचार के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई थी। बाइक सवार लुटेरों ने मोबाइल फोन लूटने के लिए उसे ऑटो से खींचने का प्रयास किया था। सड़क पर गिर जाने से उसके सिर की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों ने उसका आपरेशन किया था, लेकिन जान नहीं बच सकी। हापुड़ के पन्नापुरी निवासी रविंद्र की बेटी और गाजियाबाद के एबीईएस इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम वर्ष की होनहार छात्रा कीर्ति के साथ घटना 27 अक्तूबर की शाम करीब साढ़े चार बजे हुई थी।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.