अफगानिस्तान की तीसरी जीत,श्रीलंका को 7 विकेट से दी मात

Voice Of News 24

30 Oct 2023 00:27AM

World Cup 2023:विश्व कप में अफगानिस्तान की टीम काया पलटती नजर आ रही है. पहले इस टीम ने वर्ल्ड चैंपियन टीम इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर विरोधी टीमों में खौफ का इंजेक्शन लगा दिया, इसके बाद पाकिस्तान को को बुरी तरह से धूल चटाई। अब वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से मात देकर विश्व कप में तीसरी जीत दर्ज की. इस प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने विश्व कप के इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया है.

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और दिमुथ करुणारत्ने महज 15 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पाथुम निशंका ने कप्तान कुश मेंडिस के साथ मिलकर अर्धशतकीय पार्टनरशिप जमाई। निशंका 46 रन बनाकर आउट हुए, तो मेंडिस अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके और 39 रन बनाकर चलते बने।समरविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया। समरविक्रमा के आउट होने के बाद श्रीलंका का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 241 रन बनाकर सिमट गई।

 

विश्व कप में सबको चोंकाया

इतिहास में पहली बार इस टीम ने वर्ल्ड कप में 3 जीत दर्ज की हैं और इस बार स्कॉटलैंड नहीं, तीन दमदार टीमों को परास्त किया है. इंग्लैंड के खिलाफ इस टीम ने 69 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी. इसके बाद पाकिस्तान का 8 विकेट से हराकर गेम खराब कर दिया. अब श्रीलंका को 7 विकेट से धूल चटाकर टीम ने बाकी टीमों के कान खड़े कर दिए हैं.

अफगानिस्तान का सेमीफाइनल का सीधा और सरल रास्ता है

अफगानिस्तान को तीन मैच और खेलने हैं. तीन नवंबर को उसका मुकाबला नीदरलैंड और सात और दस नवंबर को क्रमश: ऑस्ट्रे्लिया और दक्षिण अफ्रीका से है. मतलब यह है कि अगर अफगानी एक और पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पटखनी दे देते हैं. और टूर्नामेंट में आतिशी बल्लेबाजी कर रहे दक्षिण अफ्रीका सहित नीदरलैंड को भी हरा देते हैं, तो उसके कुल 12 अंक हो जाएंगे. हालांकि, यह बात जितनी कहने में आसान लगती है, यह उतनी ही मुश्किल है

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.