आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन ,ईडी के छापेमारी मे हुई थी सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी,

Voice Of News 24

22 Oct 2023 01:28AM

सिद्धार्थनगर

सांसद संजय सिंह के गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पूरे प्रदेश मे विरोध प्रदर्शन है। इस सिलसिले में सिद्धार्थनगर मे आप पार्टी के जिलाध्यक्ष जलाल अहमद के अगुवाई मे सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर सरकार और ईडी के विरोध जमकर नारेबाजी की सांसद संजय सिंह रिहाकी मांग करते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौपा.

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष जलाल अहमद भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए आरोप लगाया की भारतीय जनता पार्टी इंडिया गठबंधन से डर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी कर इंडिया गठबंधन की अवाज को दबाने की कोशिश की जा रही। शराब घोटाले मामले मे राज्य सभा सांसद संजय सिंह से लगातार पूछताछ की और ईडी ने छापेमारी की लेकिन कुद की हाथ नहीं लगा।

क्या है राज्य सभा सांसद संजय सिंह का मामला

संजय सिंह को चार अक्टूबर को ईडी ने गिरफ्तार किया था. उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को पिछले हफ्ते हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. आरोप हैं कि संजय सिंह ने अब समाप्त हो चुकी आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे कुछ शराब निर्माताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं को वित्तीय लाभ हुआ.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.