शायद दिन में ही नींद की गोली खाते हैं इस जिले के बड़े अफसर,तहसील दिवस में कोई फोन में मस्त तो कोई सो रहा अधूरी नींद?

Voice Of News 24

16 Oct 2023 23:32PM

वाह रे उत्तर प्रदेश सरकार के बड़े अफसर!सारे अजूबे इसी जिले के अफसरों की करतूतों में जरूर मिल जाएंगे जनाब, नौकरी और सेवा के नाम पर कमरतोड़ कुर्सी का मजा ले रहे हैं ये बडे अफसर, पढ़िये ये रिपोर्ट…

सोनभद्र

सोनभद्र जिले के मानिकपुर तहसील दिवस पर इसी 07 अक्टूबर को एक वीडियो उस वक्त सुर्खियों में छा गया जब उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे अपने वेरिफाइड अकाउंट फेसबुक से सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

जिसमे तहसील दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनने के बजाय आईपीएस अधिकारी फोन में मदमस्त और बगल में बैठे उनसे तनिक बड़े अफसर गहरी नींद में कुर्सी पर आराम फरमा रहें हैं।

साहब लोग लगता है किसी बडे युद्ध से विजय प्राप्त कर वतन वापसी किये हैं और इतना सुकून पहली बार मिला है।फिलहाल उस वायरल वीडियो की पुष्टी वॉयस ऑफ़ न्यूज 24 नही करता है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.