देवरिया के फतेहपुर हत्याकांड में पीड़ितों से मिलेंगे अखिलेश यादव,पुलिसिया इन्तजाम चाकचौबंद,बढ़ा सियासी पारा

Voice of news 24

16 Oct 2023 12:57 Pm

गोरखपुर/देवरिया-:

उत्तर-प्रदेश के बहुचर्चित हत्याकांड दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद मामले को लेकर दो अक्टूबर को हुए विवाद में 6 लोगों की हत्या के बाद राजनीतिक सियासत में फिर तापमान बढ़ने वाला है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव देवरिया पहुंच रहे हैं

संवाददाता के अनुसार अखिलेश 11.30 बजे गोरखपुर एअरपोर्ट पहुंचेगे। फिर वहां से सड़क मार्ग से देवरिया जिले के फतेहपुर गांव पहुंचेंगे।

देवरिया के फतेहपुर गाँव मे हुये दिल दहला देने वाले हत्याकांड में राजनीतिक पार्टियों का आवागमन लगातार जारी है।ताजा खबर है उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के आगमन का जिसको लेकर हमारे वॉइस ऑफ़ न्यूज 24 के निजसंवाददाता अरुन पटेल गोरखपुर एयरपोर्ट से लेकर देवरिया के फतेहपुर की हर हलचल की खबरे देंगे।

गोरखपुर एयरपोर्ट पर सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम,अखिलेश का बेसब्री से इंतजार

गोरखपुर एयरपोर्ट पर भारी संख्या में सपा के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है।गोरखपुर से देवरिया के फतेहपुर गाँव तक अखिलेश यादव सड़क मार्ग से रवाना होंगे।
पल-पल की अखिलेश यादव की कवरेज की अपडेट और रिपोर्ट के लिए लगातार जुड़े रहिये हमारे साथ।
फतेहपुर इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिसिया नाकेबंदी लगाई गई है।
अखिलेश दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद मामले को लेकर दो अक्टूबर को हुए विवाद में 6 लोगों की हत्या मामले में दोनों पीड़ित परिवार से मिलेंगे।

क्या फिर बैरिकेडिंग फांदकर हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ितों से मिलेंगे अखिलेश?या फिर करेंगे प्रोटोकॉल का पालन!

अंदर की खबर ये है कि अखिलेश यादव के साथ सिर्फ दस लोग ही गांव में जा सकेंगे। उधर जिला प्रशासन ने पहले से ही धारा 144 इलाके में लगा रखी है।विगत हफ्ते अखिलेश यादव JP की प्रतिमा को माल्यर्पण करने के लिए LDA का बन्द गेट फांदकर कार्यकर्ताओ संग घुस गए थे।अब बड़ा सवाल यह है कि इस बार भी कानूनी प्रक्रिया और 144 का उल्लंघन न करके अखिलेश यादव सुरक्षा व्यवस्था का प्रोटोकॉल का पालन करते हैं या नही।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.