Voice Of News 24
11 Oct 2023 00:17AM
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज CO को चढ़ा वर्दी का खुमार,कानून की हनक में जानिए क्या-क्या बोल गए CO साहब?
सिद्धार्थनगर
उत्तर प्रदेश की पुलिस को तो सुर्खियों ने आने की खूब तलब लगीं रहती है।कभी अच्छे कामो से तो कभी अपने कारनामो से।एक वीडियो वायरल हो रहा है दुर्गा पूजा पंडाल लगाने को लेकर ग्रामीण को CO साहब ने धमकाया,बोली तो इतनी जहरीली कि मर्यादा भी भूल गए और मौजूद व्यक्ति को यहाँ तक बोल दिया,नौटंकी की तो खोदकर गाड़ दूंगा,घर खुदवा दूंगा,कई पुश्तें सुधर जाएंगी तुम्हारी!साहब की बोली के आगे तो सबकी बोलती बंद हो गई।
वैसे ये सीओ डुमरियागंज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विवादित स्थल पर मूर्ति न रखने को लेकर खूब ग्रामीणों को जमकर फटकार लगाई जा रही है।
सीओ ने ग्रामीणों की वर्दी की हनक में धमकाया,बात नहीं मानी तो गाड़ दूँगा, कई पुश्तें सुधर जाएंगी
जिले के डुमरियागंज CO सुजीत राय ने विवादित स्थल पर ग्रामीण को दुर्गा पूजा की मूर्ति न रखने की लेकर मन की भड़ास निकाली औऱ सरकारी रुतबे को बाहर निकाल दिया।फिलहाल डुमरियागंज क्षेत्र के पथरा बाजार थाना के तिगोड़वा चौराहे का बताया जा रहा वीडियो।













