एशियन गेम्स: शूटिंग में भारत ने जीता गोल्ड, रोइंग में मिला ब्रॉन्ज

Voice Of News 24

25 Sep 2023 09:43PM

चीन में चल रहे एशियाई खेल 2023 में भारत ने अपना पहला गोल्ड जीत लिया है.

भारत की 10 मीटर पुरुष राइफल टीम ने 1893.7 अंक हासिल करके गोल्ड जीता और वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

विश्व चैंपियन रुद्राक्ष पाटिल, ओलंपियन दिव्यांश पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर की टीम ने क्वालिफिकेशन राउंड में 1893.7 का स्कोर बनाकर चीन के बनाए गए 1893.3 को तोड़ दिया है.

https://x.com/India_AllSports/status/1706137512123810235?s=20

इसके अलावा पुरुषों की फ़ोर-रोइंग स्पर्धा में भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. जसविंदर, भीम, पुनित और आशीष की टीम ने 6:10.81 समय में ये जीत हासिल की

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.