लोटन ब्लॉक पर ग्रामीण सफाईकर्मी संघ का हुआ गठन,योगेंद्र भारती बने अध्यक्ष, जितेंद्र को मिला महामंत्री का पदभार

Voice Of News 24

13 Sep 2023 00:29 AM

सिद्धार्थनगर,लोटन ब्लॉक

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ब्लाॅक इकाई का गठन विकास खण्ड लोटन मे मंगलवार को ब्लाॅक सभागार में हुआ। ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक मंत्री, ब्लाक कोषाध्यक्ष, ब्लाक संगठन मंत्री पद पर मतदान हुआ, जिसमें ब्लाक अध्यक्ष पद के लिए 72मत पाकर विजयी हुए दुसरे स्थान पर रहे योगेन्द्र भारती को 56मत मिले। ब्लाक महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने पर्चा भरा कर चुनाव मैदान मे रहे जितेन्द्र कुमार 61वोट व गुलाब चन्द 61, पाकर बराबर रहे महामंत्री पद के उम्मीदवार रहे हरिश चन्द को 5 मत पाकर ही संतोष करना पड़ा।

ब्लाक कोषाध्यक्ष पद के लिए उमा शंकर यादव 71मत पाकर विजयी हुए अखिलेश कुमार को 56मत ही मिले संगठन मंत्री पद के लिए रोहित प्रसाद 74 मत पाकर विजयी हुए गोमती प्रसाद 53मत ही मिला कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री पद के लिए 1 मत इनवैलिड रहा।जिसमें चुनाव अधिकारी मंहगू प्रसाद व राजकुमार ने बताया कि कुल 132मत था जिसमें 128मत पडे थे।

महामंत्री पद पर बराबरी के बाद गुलाब चन्द ने जितेन्द्र को ब्लाक मंत्री पद की जिम्मेदारी देते हुए बधाई भी दी।उनके सहयोगियों ने फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि,किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान भारी तादात मर सफाईकर्मी मौजूद रहे।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.