दो पक्षों के विवाद को सुलह कराने गए ग्रामप्रधान पर दो व्यक्तियो ने किया हमला,जानिए पूरा मामला

Voice Of News 24

13 Sep 2023 00:10AM

आपसी विवाद में प्रधान को सुलह की दखलंदाजी पड़ी भारी,सहमति न होने पर हो गया हमला

सिद्धार्थनगर

लोटन ब्लाक के मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम पननी मे ग्राम प्रधान द्वारा अपने ही गांव के दो लोगों का मामला सुलह कराने के दौरान पननी ग्राम प्रधान फूल चन्द पर ही एक पक्ष ने हमला कर दिया। बचाव करने गये अन्य लोगों को भी चोट लगी । सूचना पर मोहाना पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षो को थाने ले गयी।


दो पक्षों के विवाद में बिचौलियों बने प्रधान जी,एक पक्ष ने पीटा तो पहुँच गए थाने की दहलीज पर
यह घटना दोपहर दो बजे की बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार लोटन मोहाना सड़क पर दीपू पुत्र मकसूदन की खाद की दुकान है।उसी के पश्चिम तरफ राजेन्द्र पुत्र रामदास की दुकान है ।बीच मे परदे की दीवाल घेरने को लेकर रविवार शाम को सिकरी बाजार मे कहासुनी हो गयी थी।जिसको लेकर ग्राम प्रधान फूलचन्द के घर जा कर घटना के बारे मे बताया ।जानकारी होने पर दोनों लोगों को  विवाद खत्म करने के लिए सोमवार को  बुलाया। जिसमे दीपू उल्टी सीधी बात करने लगा।प्रधान की बात पर गौर न कर प्रधान से भीड़ गया और अपने विपक्षी राजेंद्र को छोड़ प्रधान पर ही हमला कर दिया।जिससें प्रधान घायल हो गये। विवाद खत्म करने के चक्कर मे कुछ लोगों चोट लग गयी । घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी कर दोनो पक्षो को थाने ले गयी। ग्राम प्रधान ने कहा की दो व्यक्तियों का विवाद था कुछ संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा सुलह करा दिया गया था। उसी बात को लेकर सोमवार को हमे जातिसुचक शब्दों का प्रयोग कर गाली देने लगा और मारने पीटने लगा,जिसमें मुझे काफी चोटे आई है।
इस सम्बंध मे थानेदार मोहाना जीवन त्रिपाठी का कहना है कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिली है मुकदमा लिखकर कार्यावाही की  जा रही है ।