Voice Of News 24
12 Sep 2023 13:02PM
महराजगंज जिले में इस वक्त SP ने भारी तादाद में पुलिसकर्मियों का फेरबदल किया है,जानिए किसका कहाँ लगा ठिकाना?
महराजगंज
जिले के कप्तान लगातार तीन दिनों से ताबड़तोड़ एक्शन में दिख रहे हैं,हर रोज नए नए तबादलों के फरमान जारी कर रहे हैं इसके पीछे की क्या योजना है ये अब वही जाने?

पहले SP साहब ने गिराए पुलिसकर्मियों के विकेट,अब तीन दिनों में तबादलों का अर्धशतक पार
SP साहब ने जिले में पहले दिन “स्वीट प्वाइजन” और मजबूत सेटिंग वाले सदर के पूर्व कोतवाल रवि राय समेत 14 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया,जिस मामले में वो लाइन हाजिर हुए उसी मामले में लीपापोती औऱ टालमटोल करने में नगर चौकी के पूर्व इंचार्ज प्रवीण सिंह के साथ चार चौपट पुलिसकर्मियों को भी बर्खास्त किया था।दूसरे दिन के एक्शन में जिले के सरहद के सटे खूब मलाई और जमकर गदर काट चुके थानों के थानेदारों को इधर-उधर ढकेल दिया।इसमें पहला सबसे ऊपर नाम आता है विवादों में रहे नामी गिरामी पूर्व थानेदार कोल्हुई महेंद्र यादव और दूसरा नाम महिला थानेदार कंचन राय जो सिंदुरिया थाने पर ग्रामीणों को मारने-पीटने का आरोप सिर पर ले बैठी थी उन्हें भी महिला थाना भेज दिया गया है।
तीसरे दिन भी जारी है तबादला का तूफान,SP ने बदल दिया 69 के अड्डे

आज जिले में तीसरे दिन फिर ताबड़तोड़ तबादला का आदेश जारी हुआ है,जिसमे एक निरीक्षक,सात उपनिरीक्षक और इकसठ पुलिसकर्मियों को इधर-उधर कर दिया गया है।इनमे चर्चित थानों में कोठीभार,श्यामदेउरवा,फरेंदा और सोहगीबरवा के पुलिसकर्मी भारी मात्रा में फेरबदल किये गए है।
सात सिपाहियों को कालापानी,सोहगीबरवा के बीहड़ों में काटेंगे रात-दिन

उत्तर- प्रदेश में महराजगंज जिले का वन्यजीव प्रभाग सोहगीबरवा किसी विभागीय अधिकारियों व पुलिसकर्मियों के लिए किसी कालापानी की सजा से कम नहीं है।ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं कि बिहार-नेपाल की नदियों और घनघोर जंगलों की वादियों में बसा यह थाना दो दर्जन गांवों के लिए बना है।दो देश और दो प्रदेश के बीचोबीच बसा यह इलाका जंगली जानवरों और नदियों के साथ सड़कों के अभाव के अपनी बदहाली पर रो रहा है।यहाँ बारिस के वक्त पैदल चलना मुश्किल और लोग नावों के सहारे आवागमन करते हैं।इसलिए यह कहना लाजमी होगा कि यह बीहड़ के बसा थाना किसी पुलिस कर्मी के लिए कालापानी से कम नही है।























