Voice Of News 24
12 Sep 2023 00:03AM
अलका के परिवार की मदद और खुद का आत्मविश्वास के साथ लगातार शिक्षा के लिए कैसे न्योछावर रहा सफलता का पूरा सफर?
महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र की अलका में पूरे इलाके में अपनी कामयाबी से परचम लहरा दिया है।यूपी पीसीएस-जे की परीक्षा में महराजगंज जिले की कामहरियां बुजुर्ग निवासी अलका भर्ती ने शानदार सफलता पायी है। रिजल्ट की घोषणा के बाद वे अपने घर पहुंची,घर पहुँचते ही उनका भव्य स्वागत किया गया। घर पर पहुंचते ही लोगों ने फूल माला पहनाकर ढ़ोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इसके बाद अलका ने ‘वॉइस ऑफ न्यूज 24’ के साथ अपने सफलता की कहानी शेयर की।

कोल्हुई(महराजगंज)
जिले के कोल्हुई कस्बे के सटे कामहरियां बुजुर्ग निवासी अलका भारती यूपी पीसीएस जे क्वालीफाई करने के बाद आज अपने घर पहुंची,घर पहुंचते ही लोगों ने फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत कर बधाई दी।कस्बे के साथ अगल बगल गाँवों और रिश्तेदारों द्वारा जगह जगह अलका का स्वागत किया जा रहा है।
जिले के साथ-साथ अपने गाँव और इलाके की एक पहचान के रूप में अलका ने जो कर दिखाया वो गर्व वाली बात है। स्थानीय लोग और रिश्तेदार उनकी सफलता की बधाई देने के लिए उमड़कर पहुंचे हैं।

जानिए कहाँ से हुआ अलका की शुरुआती पढ़ाई का सफर?
हमारे संवाददाता के साथ एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में अलका ने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नौतनवां से हुई है और लॉ व जुडेसरी की पढ़ाई इलाहाबाद और लखनऊ से की है ।
सिविल सर्विसेज का खान माना जाता है इलाहाबाद,जानिए कैसे करते हैं अभ्यर्थी तैयारी?
अलका ने बेबाक रूप से बताया कि लखनऊ से ग्रेजुएशन करने के बाद आगे की तैयारी के लिए वो इलाहाबाद चली गई। दिन-रात की अथक मेहनत ने आखिरकार रंग ला ही दिया। वे अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और भाई व अपने टीचरों को देती जिनकी दिशानिर्देश पर वो आगे बढ़ती चली गई।

कैसे करें नवयुग के युवा-युवती सिविल की तैयारी?ये टिप्स ला सकती है जीवन मे बदलाव
अलका ने PCS-J में क्वालीफाई करने के बाद आज की युवा पीढ़ी को ये सलाह दिया है कि आप अपने प्रारंभिक शिक्षा के दौरान ही अपने लक्ष्य को निर्धारित कर ले कि आपको किस फील्ड में जाना है और उसके हिसाब से तैयारी करें, वास्तव में अगर आप अपनी मेहनत के प्रति इनामदार साबित होते हैं तो दुनिया की कोई ताकत आपको आपके मंजिल में बांधा नही बन सकती है म























