मशहूर कार्टूनिस्ट अजित नैनन का शुक्रवार को मैसूर में निधन हो गया है. वे 68 वर्ष के थे.

Voice Of news 24

08 Sep 2023 15:21PM

वह इंडिया टुडे मैगज़ीन में प्रकाशित हुई कार्टून सिरीज़ ‘सेंटरस्टेज़’ और टाइम्स ऑफ़ इंडिया में प्रकाशित हुई ‘नैनंस वर्ल्ड’ के लिए जाने जाते थे.

उनका एक मशहूर कार्टून ‘डिटेक्टिव मूछोंवाला’ बच्चों की मैगज़ीन ‘टारगेट’ में भी प्रकाशित हुआ करता था. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनकी मौत संभवत: कार्डियक अरेस्ट से हुई है.

नैनन परिवार में अजित नैनन की पत्नी, दो बेटियां और उनके बच्चे शामिल हैं.

नैनन पिछले दो सालों से मैसूर में रह रहे थे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.