उपचुनाव: घोसी विधानसभा में सातवें राउंड के बाद सपा को बढ़त, बीजेपी पीछे

Voice Of News 24

08 Sep 2023 12:55PM

उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के सुधाकर सिंह और बीजेपी के दारा सिंह चौहान के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है.

कुल 34 में से अभी 12राउंड की ही गिनती हुई है, जिसमें सपा उम्मीदवार 48202वोटों के साथ पहले नंबर पर चल रहे हैं, वहीं बीजेपी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान 29987 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

कुल दस उम्मीदवार घोसी विधानसभा सीट पर मैदान में हैं, जहां मंगलवार को वोट डाले गए थे. मऊ जिले में पड़ने वाली इस विधानसभा सीट पर वोट प्रतिशत 50.77 रहा था.

दिलचस्प बात यह है कि साल 2022 के विधानसभा चुनावों में घोसी विधानसभा सीट पर दारा सिंह चौहान ने समाजवादी पार्टी की टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन जल्द ही वे सपा छोड़ बीजेपी में आ गए, जिसके बाद उनकी सीट खाली हो गई.

तब उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार विजय कुमार राजभर को करीब 22 हजार वोटों से हराया था, लेकिन अब वे खुद सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह से पीछे चल रहे हैं.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.