राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं

Voice Of News 24

06 Sep 2023 20:35PM

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और लोगों से मानवता की भलाई की भावना के साथ आगे बढ़कर देश को मजबूत बनाने में योगदान देने का आग्रह किया।.

उन्होंने एक संदेश में कहा, “जन्माष्टमी का पावन पर्व भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। यह भगवान कृष्ण की जीवन शिक्षाओं से सीखने का एक सुअवसर भी है। यह त्योहार लोगों के बीच प्रेम और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है।”.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.