बेटों के लंबे उम्र और खुशहाली के लिए माँ रखती है तीनछठी व्रत,जानिए इस पर्व का विधिविधान

Voice Of News 24

05 Sep 2023 12:08PM

माताओं ने बेटों के लिए रखा आज तीनछठी व्रत,सन्तान की सलामती के लिए मांगती हैं मन्नत

महराजगंज

पूरे देश के साथ- साथ विदेशों में जहाँ भी हिन्दू धर्म के लोग रहते हैं उनके घर आज की महिलाओं में आज के पर्व को लेकर खूब उत्साह होता है।आज तीनछठी का पर्व बड़े धार्मिक तरीक़े से मनाया जाता है।इस त्योहार के दिन व्रतधारी माताएं अपने बेटों के लिए उपवास रखती है और उनके दीर्घायु व खुशहाल जीवन की कामना करती है।आज इस त्योहार को बृजमनगंज ब्लाक ग्राम सभा मिश्रौलिया के राम जानकी मंदिर पर माताओं ने ललही छठ व्रत,कथा पूजा अर्चना का त्योहार को बड़े धूमधाम से मनाया।

इस व्रत में पुत्रवती माताओं ने विशेष रूप से हिस्सा लिया,यह पर्व पूरे देश-विदेश में हिंदू कुल में मातृपुत्र त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।इस त्योहार के अनुष्ठान में माताओं द्वारा भोर में महुआ के पेड़ का दातुन किया जाता है जिसके बाद स्नान और नित्यकर्म के उपरांत पूजन हेतु स्थापित बंजर भूमि में कुस का पेड़ लगाकर,महुआ का सूखा फल व हरे पत्ते,तिन्नी का चावल,चंदन अगरबत्ती आदि पूजन सामग्री के साथ पाठ और इस पर्व से जुड़ी अतीत की धार्मिक किस्से-कहानियां सुनाया जाता है।सभी व्रती माताएं एक जगह इकट्ठा हो कर पौराणिक कथाओं तथा देवी देवताओं की प्राचीन समृद्ध कहानियों व उपासनाओं की गाथा गाती व सुनाती है। माताओं और धार्मिक मान्यताओं के आधार पर यह व्रत सभी माताओं के पुत्रों के दीर्घायु के लिए मनाया जाता है। इसे भारतीय रीति रिवाज व धार्मिक और वैदिक परंपराओं द्वारा पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की जाती है।इस पर्व में पूजन स्थल पर वो महिलाएं भी जाती है जिनको लंबे समय से संतान की प्राप्ति नही होती है,ऐसा कहा जाता है कि इस पर्व और व्रत के आराध्य देवी उनकी मन्नत पूरी करती है।वहीं व्रतधारी माताओं ने कहा जब तक हम सभी महिलाओं में इस पर्व के प्रति आस्था और अटूट आस्था का विश्वास रहेगा तब तक इस परंपरा और त्यौहार को हमारी आने वाली पीढियां भी निरन्तर इसको मनाएंगी।

 

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.