नही मिली सड़क की सुविधा तो ग्रामीणों ने किया भूख हड़ताल,देखिए कब खुलती है जिम्मदारों के आखों की पट्टी?

https://www.youtube.com/watch?v=dhaMzz0pXs

Voice Of News 24

04 Sep 2023 23:39PM

सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क,ग्रामीणों से सुनिए बदहाली का पूरा फसाना

महराजगंज

विकास खंड निचलौल के ग्राम बैदौली पंचायत भवन पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल शुरू किया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी मांगे नहीं माने जाने तक भूख हड़ताल जारी रहेगा।

भूख हड़ताल का नेतृत्व कर रहे बैदौली निवासी कामरेड सुग्रीव ने बताया कि एक सड़क बैदौली गांव के बीच से ग्राम कलनही, बजहां, बजहीं, अहिरौली, पिपरपाती सहित दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसके बाद भी यह सड़क करीब 20 वर्ष से बदहाल है। लगातार प्रयासों और शिकायतों के बाद भी किसी अधिकारी को इसकी चिंता नहीं है। बरसात के दिनों में यह सड़क तालाब के हालत में हो जाता है। जबकि इसकी जानकारी सांसद, विधायक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को दी जा चुकी है। ग्रामीणों की मांग है कि इस सड़क को अविलंब बनवाया जाए। नही तो यह भूख हड़ताल अनिश्चितत समय तक जारी रहेगा।इस हड़ताल में अनिकेत, शिव, संतोष, नाथू, ढोढई, दीनानाथ, संजय, रामवृक्ष आदि लोग ज़िम्मेदारों से आस लगाए बैठे हैं।