Voice Of News 24

04 Sep 2023 20:52Pm
कोल्हुई( महराजगंज)
कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलवा बुजुर्ग मे पेड़ मे रस्सी के सहारे लटकता एक अधेड़ की लाश संदिग्ध परिस्थितियों मे मिली,जिससे गांव मे हड़कंप मच गया ! सूचना पाकर पहुची कोल्हुई पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया!मृतक व्यक्ति का नाम महेश गौड़ बताया जा रहा,जो आज सुबह शौच करने घर से निकला था,कुछ देर बाद उसकी लाश बगीचा मे मिली,मृतक गांव मे चाय की दुकान चलाता था,पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुट गई हैं!













