मुकदमें से नाम हटाने को लेकर दरोगा ने माँगी बकसीस,आडियो वायरल होने के बाद गिरा विकेट

Voice Of News 24

04 Sep 2023 08:23PM

मुकदमा खत्म करने के लिए दरोगा ने मांगा रिश्वत,हो गए सस्पेंड, जानिए पूरा घूसकांड..

सिद्धार्थनगर

जिले के त्रिलोकपुर थाने के नायब दारोगा भीम सिंह को पुलिस अधीक्षक ने सस्पेंड कर दिया है। दारोगा भीम सिंह पर मुकदमा से नाम हटाने के लिए एक ग्राम प्रधान से रिश्वत मांगने का आडियो जमकर वायरल हुआ था। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के नवागत एसपी ने जांच के दरोगा का विकेट गिरा कर पवेलियन भेज दिया। यह पहली दफा है जब एक पुलिस कप्तान ने आडियो आयरल होने पर तत्काल कारवाई की है, वरना अभी तक ऐसे सैकड़ों आडियो-विडियो वायरल होने के बाद भी किसी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई न होने की रीतिरिवाज रही है और मामला हर बार ठंडे बस्ते में समा गया है।कप्तान के इस एक्शन की जिले में प्रशंसा हो रही है।

पैसे के पुजारी दरोगा की क्या थी घूसकांड पूरी काहानी?

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेनुई गांव के प्रधान गुरु सहाय व राम सूरत के बीबी व बच्चों के बीच झाडू लगाने को लेकर आठ जुलाई को विवाद हुआ था। राम सूरत द्वारा त्रिलोकपुर थाने में ग्राम प्रधान गुरु सहाय व उनके भाई बब्बन, दद्दन, रक्षाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दरोगा भीम सिंह उस मामले की विवेचना कर रहे थे। उन्होंने राम सूरत की पत्नी प्रीतलता व पुत्री कविता तथा मां मंगरैली देवी और पुत्र अमित कुमार व साले के गवाही पर मुकदमा दर्ज किया था।उसके बाद गुरु सहाय को फोन कर पैसों का भूखा आरोपी दरोगा भीम सिंह ने धारा कम करने के एवज में 40 हजार रुपये की मांग की। जिसे गुरु सहाय ने 15 हजार देकर बाकी पैसा बाद में देने की बात कही। उसी पैसे को लेकर प्रधान के भाई बब्बन को करीब दो सप्ताह से फोन करके दरोगा द्वारा पैसे की मांग की जा रही थी और वर्दी का धौस दिखाया जा रहा था।पैसों की अभाव में बार-बार रुपये न होने की बात बब्बन करता रहा। समय से पैसा नहीं देने पर दरोगा गाली कलौज के साथ धमकी देता रहा। इसी बीच रुपये के लेनदेन का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। मामला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल सीओ को जांच सौंप दिया।

सीओ के जांच में हुआ किया दूध का दूध पानी का पानी

इस मामले में एसपी ने सीओ डुमरियागंज से वायरल आडियो की जांच कर रिपोर्ट मांगी थी। सीओ डुमरियागंज की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर कप्तान ने रिश्वत मांगने वाले आरोपी दरोगा भीम सिंह को निलंबित कर दिया। इस संबंध में सीओ डुमरियागंज सुजीत कुमार राय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि वायरल आडियो की रिपोर्ट कप्तान को भेजी गया थी।जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी दरोगा को निलंबित किया गया।घूसखोर दरोगा के सस्पेंड करने से जहां पुलिस विभाग खौफजदा है वहीं इसकी चर्चा पूरे जिले हो रही है। आम आदमी का कहना है कि घूस मांगने का आडियो वायरल होने के 48 घंटों के अंदर जिस प्रकार जांच कर कार्रवाई की गई इससे लगता है कानून व्यवस्था अभी सक्रिय है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.