सीएम ममता बनर्जी ने अमिताभ बच्चन को बांधी राखी

Voice Of News 24 

30 Aug 2023 21:03PM

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की 31 अगस्त और एक सितंबर को होने वाली दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचने के तुरंत बाद बनर्जी, अमिताभ बच्चन के जुहू स्थित आवास पर पहुंचीं।

उन्होंने कहा, ‘‘अमित जी हमारे भारत रत्न हैं। उनके परिवार ने भी फिल्म उद्योग जगत में बहुत बड़ा योगदान दिया है।” बनर्जी ने कहा, ‘‘आज मैंने अमित जी को राखी बांधी। आज बड़ा दिन है।” वे भारत में नंबर एक परिवार हैं और उनका बहुत योगदान भी…मैंने उन्हें दुर्गा पूजा और अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भाग लेने के लिए भी आमंत्रित किया।’