मायावती का ऐलान- बसपा अकेले लड़ेगी 2024 लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव

Voice Of News 24

30 Aug 2023 20:37PM

मायावती ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ेगी विपक्षी दलों के I.N.D.I.A गठबंधन में बीएसपी के शामिल होने की अटकलों को मायावती ने खारिज कर दिया है. बीएसपी सुप्रीमो ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी हालांकि अब मायावती ने ट्वीट कर ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर कहा कि एनडीए और I.N.D.I.A गठबंधन अधिकतर गरीब विरोधी, जातिवादी, सांप्रदायिक पूंजीवादी नीतियों वाली पार्टियां हैं, जिनकी नीतियों के खिलाफ बीएसपी लगातार संघर्ष कर रही है. इसीलिए  इनसे गठबंधन करके चुनाव लड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता.