प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं

Voice Of News 24

30 Aug 2023 16:52PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोगों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह त्योहार भारतीय संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है।.

मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे सभी परिवारजनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। बहन और भाई के बीच अटूट विश्वास और अगाध प्रेम को समर्पित रक्षाबंधन का यह पावन पर्व, हमारी संस्कृति का पवित्र प्रतिबिंब है। मेरी कामना है कि यह पर्व हर किसी के जीवन में स्नेह, सद्भाव तथा सौहार्द की भावना को और प्रगाढ़ करे।’’.