गिरिराज सिंह क्यों बोले- संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए ,पढ़े पूरी खबर

Voice Of News 24

30 Aug 2023 15:26PM

गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”शिक्षा विभाग बिहार सरकार द्वारा दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं. कल संभव है कि बिहार में शरिया लागू कर दी जाए और हिंदू त्योहार मनाने पर रोक लग जाए.”

गिरिराज सिंह ने ये टिप्पणी बिहार सरकार के उस फ़ैसले के बाद की है, जिसमें सरकारी छुट्टियां कम करने का एलान किया गया है.

शिक्षा विभाग के जारी आदेश में कहा गया है कि नियमों के तहत प्राथमिक में 200 और मध्य विद्यालयों में कम से कम 220 दिनों के कार्यदिवस का प्रावधान है.

आदेश में लिखा है कि चुनाव, परीक्षा, त्योहार, अनुष्ठान संबंधी आयोजन, बाढ़ के कारण स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित होती रही है. ऐसे में ये ज़रूरी है कि विद्यालयों के बंद होने की प्रक्रिया में एकरूपता रहे.

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.