Voice Of News 24

29 Aug 2023 22:30PM
महराजगंज
निचलौल पूरे देश मे आगामी रक्षाबंधन के पर्व को लेकर भाई-बहन के रिश्तों का यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।इस त्यौहार में बहनें भाइयों के कलाई में राखी बांधकर अपने सलामती और भाई के लंबे उम्र और सुख संवृद्धि की कामना करती है।आज उसी त्योहार की आगमन पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित एसएसबी के जवानों को निचलौल में स्थित “अंगीरा शिशु ज्ञान मंदिर”के बच्चों द्वारा उनके कलाई पर राखी बाँध कर दीर्घायु होने की कामना की और भाइयों ने भी उनके सदैव सुरक्षा का भरोसा दिया।

समवाय पथलहवा के एसएसबी उपनिरीक्षक अमिताभ शाह ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को भारत- नेपाल सीमा पर भ्रमण कराया गया।इस मौके पर पथलहवा समवाय के उप निरीक्षक अमिताभ शाह व विद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।













